मनासा। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि से पालना तलाई एवं राठौर समाज धर्मशाला पर एक सार्वजनिक डोम निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति कराने पर राठौर समाज एवं रियार पाल बंधू परिवार, सेठिया परिवार, चिचानी परिवार, ग्वाला परिवार, कुशवाह परिवार, जोशी परिवार, ककुन्दा परिवार, कटियार परिवार द्वारा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।