भगवानपुरा। ग्राम में बाबा ग्रुप के द्वारा होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने एक-दूसरे को गालों पर गुलाल लगाकर होली पूर्व की बधाई दी। युवाओं ने टोली बनाकर लगाया रंग। बस स्टैंड चौराहे पर डीजे लगाकर आदिवासी गीत एवं होली खेली। रघुवीरा जैसे गीतों पर जमकर डांस किया। युवाओं की टोली लड़कियों की टोली बच्चों की टोलिया बनाकर प्रेम एवं सोहार्द से पर्व मनाया गया। रंग पंचमी होली से पहले क्षेत्र में मशहूर भगोरिया पर्व मनाया जाता है। भगोरिया खत्म होने के बाद शुरू होता है होली पर्व के होली का दहन कर गैर बनकर फांग मांगते हैं। इस दौरान तरह-तरह की आकर्षित वेश भूषा धारण करके डोल मांडल तासो के साथ फाग मांगा जाता है। यह बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। इस दोनों कोई किसी को मना नहीं करता और खुशी-खुशी फाग देता हैं। क्योंकि यह बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। आज के दिनों सभी क्षेत्रवासी मिलकर एक दूसरे को कलर लगाकर गले लगाकर नाचते गाते पूर्व को बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। पूर्व क्षेत्र के भगवानपुरा धूलकोट भग्यापुर बाड़ी पीपलझोपा काबरी सुखपुरी जैसे अनेक गांवों में धूमधाम से मनाते हैं। नगर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष नितिन (विक्की) मालवीया रोहित राहुल मालवीया पत्रकार ब्रिलियंट एकैडमी स्कूल के प्राचार्य राकेश शर्मा गोलू वर्मा (झिंगा) विजू ,नीतू, पवन, दुर्गेश, गणेश, रोशन, योगेश, बजरंग, छोटू, ओमप्रकाश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।