BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 4:45 pm
BIG NEWS : खत्म हुआ जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष का इंतजार, न्यायालय में दिनभर चली चुनावी प्रक्रिया, इनके सिर सजा जीत का ताज, कोर्ट में जश्न का माहौल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। सुबह 10.30 बजे से जिला न्यायालय के बार रूम में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चुनाव के माध्यम से आगामी 2 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव को लेकर वकीलों में जबरदस्त उत्साह था। 
निर्वाचन अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी हुई। कुल 359 मतदाताओं के नाम निर्वाचन सूची में सम्मिलित थे। तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और ग्रंथपाल कुद 5 पदों पर तेरह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। सहसचिव पद पर मनोज प्रजापति पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मनीष जोशी और सुनील जोशी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। वोटों की गिनती के बाद एडवोकेट मनीष जोशी के सिर एक बार फिर जीत का ताज सजा। वही सचिव पद के लिए एडवोकेट अमित शर्मा, देवेंद्र केथवास और सुरेश सियोटा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से वोटो की गिनती प्रारंभ की गई थी। मतगणना के बाद आज ही परिणाम घोषित कर दिए गए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE