BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 6:38 pm
NEWS : हिंदू नव वर्ष, चैत्र प्रतिपदा पर चित्तौड़गढ़ में समारोह पूर्वक होंगे तीन दिवसीय आयोजन, सर्व समाज, विविध संगठनों की बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन समारोह पूर्वक किए जाएंगे। सर्व समाज एवं विविध संगठनों की सर्वसम्मत राय से समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए वृहद स्तरीय तैयारीयां की जा रही है। समारोह में भागीदारी करने वाले विविध संगठनों,विद्यालयों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं झांकियों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।
आज यहां श्रीनाथ गार्डन में आयोजित सर्व हिंदू समाज व समस्त सामाजिक संगठनों एवं विविध संगठन व संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई। मंचासीन दिनेश चंद्र भट्ट, अनिरुद्ध सिंह भाटी,  कैलाश चंद्र गुर्जर सामरी के आतिथ्य में आयोजित बैठक में तीन दिवसीय आयोजन को भव्यतम एवं सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया एवं विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मौजूद समाजों व संगठनों के गणमान्य  जनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। इस मौके पर सभी प्रतिनिधियों द्वारा पत्रक का विमोचन किया गया।
 उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति संयोजक अभिषेक मूंदड़ा रुद ने बताया कि प्रथम दिवस 28 मार्च शुक्रवार को सायंकाल विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा , जिसमें ख्यात नाम कवियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सहसंयोजक बालमुकुंद सोमानी व सुनील ढीलीवाल ने बताया कि शनिवार 29 मार्च को सायंकाल 4:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से मातृशक्ति वाहन रैली प्रारंभ होगी। जो भीलवाड़ा रोड, कलेक्ट्रेट, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका कॉलोनी, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, चंद्र लोक टॉकीज, पाडनपोल, मिठाई बाजार, सदर बाजार व गोलप्याऊ होकर सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां मातृशक्ति व बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात सायं काल 7:30 बजे सुभाष चौक पर दीपदान व भारत माता की आरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।
 आयोजन की सहसंयोजिका जया तोषनीवाल ने बताया कि रविवार 30 मार्च को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी जाएगी। इसी दिन सायंकाल 4:30 बजे मुख्य समारोह के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के महापुरुषों की झांकियां, खरडेश्वर महादेव का नगर भ्रमण, उज्जैन महाकाल की सजीव झांकी, भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। जबकि सभी विद्यालयों, धार्मिक मंडल, प्रभात फेरियां व अन्य झांकियां तथा सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा इंदिरा गांधी स्टेडियम से रविवार सायंकाल 4:30 बजे प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, गंभीरी पुलिया, अप्सरा चौराहा होकर सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां सायं काल 7:30 बजे भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही समापन किया जाएगा।
समारोह में भागीदारी करने वाले विविध संगठनों,विद्यालयों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं झांकियों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।
मीडिया प्रभारी संजय खाबिया ने यह जानकारी देते बताया कि श्रीनाथ गार्डन में आयोजित सर्व हिंदू समाज, सर्व समाज एवं विविध संगठनों एवं विद्यालयों की बैठक में कार्यक्रम के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए एवं आयोजन में बड़ी संख्या में जन भागीदारी के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE