BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 7:04 pm
NEWS : अपनी वीरता से अंग्रेजी हुकूमत को हिलाने वाली शहीद वीरांगना रानी अवंती का मनाया 167 वां बलिदान दिवस, दीप प्रज्जवलित कर दी श्रद्धांजलि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली सन् 1857 की क्रांति की प्रणेता, रामगढ़ मंडला की रानी, अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती के 167वें बलिदान दिवस पर युवा क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ ने सैंती में गली नं. 7 के यहाँ अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती लोधा सर्किल पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समाज सेवी शिवप्रकाश लोधा ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों क्रांतिकारियों का बलिदान रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के रामगढ़ मंडला की महारानी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके 167वें शहीद दिवस पर सभी समाजजनों ने पुष्प माला, दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। वीरांगना महारानी अवंती 1857 के रेवांचल के मुक्ति आन्दोलन की सूत्रधार थी। अंग्रेजो के कईं प्रलोभन को ठुकरा कर सेनानी बनी। अंग्रेजों को नंगे पांव युद्ध स्थल से भागना पड़ा। महारानी अवंती ने अंग्रेजों से युद्ध के दौरान राजाओं को चिट्ठी लिखी, चूड़ियां और सिंगार भेजा। नारी साहस को देखकर राजाओं में ऊर्जा का संचार दिखा। अंग्रेजों के जीते जी पकड़ने के मंसूबे को महारानी अवंती ने चकनाचूर कर दिया और अपनी वीरता की छाप छोड़ कर क्रांति को पूरे भारत में फैलाने में महत्ती भूमिका निभाई।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव लोधा, सोहन लोधा लालजी का खेड़ा, नारू लोधा लक्ष्मीपुरा, रामलाल बिलिया, राजकुमार पंचवटी, बदरी मानपुरा, रामराज चन्देरिया, दुर्गाशंकर धनेतकलां, हरीश घोसुंडा, चुनीलाल, रमेश, जसराज, कालू,  ईश्वर, गोरधन, फुलचंद, राजेंद्र, चांदमल, नारू, लोकेश, शंकर, अशोक, मिठू , प्रकाश, देवीलाल, लोकेश आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE