BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 2:49 pm
KHABAR : शीतला सप्तमी पर मंदिरों में महिलाओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना के लिए माता मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में शीतला सप्तमी के मौके पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से माता के मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचीं। यहां एक रात पहले बनाए गए भोजन का भोग लगाकर घर में सुख-समृद्धि की कामना की गई। गुरुवार रात 12 बजे से कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि लगते ही शीतला सप्तमी का पर्व शुरू हो गया, जिसके चलते देर रात से ही पूजन का दौर शुरू हो गया था।


ऋषिनगर स्थित शीतला माता मंदिर में तड़के पांच बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मान्यता है कि रंगपंचमी के दूसरे दिन सप्तमी पर घरों में चूल्हा नहीं जलता। महिलाएं शीतला माता को ठंडा भोजन चढ़ाती हैं।


प्रभा देवी शर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन सुख-शांति और मनोकामना पूर्ण होने की कामना के लिए घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता। ठंडे भोजन का पहले शीतला माता को भोग लगाया जाता है, फिर लोग बासी भोजन ग्रहण करते हैं। सुबह से ही माता मंदिरों में लंबी-लंबी कतारों में लगकर महिलाओं ने माता का पूजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE