BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 8:05 pm
KHABAR : मनासा में माहेश्वरी समाज महिला मंडल ने शीतला सप्तमी के अवसर पर किया सेवरे सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, नगर में निकाला भव्य जुलूस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। माहेश्वरी महिला मंडल मनासा द्वारा शुक्रवार की देर शाम 5 बजे शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य में सुदामा पूरी धर्मशाला में सेवरे सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया और उसके बाद लहंगा चुन्नी पहने समाज की महिलाओं ने फूल पत्तो से सजे सेवरे सर पर रखकर नगर में जुलूस निकाला जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए नगर के मध्य स्थित उषागंज गार्डन में पहुंचा जहां समाज की अनेक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूजन पाठ किया। आप को बता दे कि महिला मंडल द्वारा यह कार्यक्रम प्रथम बार शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य में रखा गया। जिसमें महिलाओं ने ढोल पर नृत्य करते हुए जमकर आनन्द लिया। इस दौरान माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष नीलिमा मारू, सचिव संगीता दरक, सावित्री समदानी, सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE