BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 8:28 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम फुसरिया के समीप भयानक हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से कांग्रेस नेता के पुत्र सहित 2 छात्रों की मौत, कई परिवारों में पसरा मातम, एक की हालत गंभीर, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे तीन छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रहे थे तब ही एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फट गया जिससे जोरदार धमाका हुआ ऐसे में पास ही गुजर रहे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों छात्र भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए।
बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण हुए धमाके और उससे उछले पत्थरों के कारण  दुर्घटना में सांवरा पिता बालकिशन धाकड़ उम्र लगभग 15 साल निवासी लाडपुरा थाना सिंगोली, विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ उम्र 16 साल लगभग कंवर जी की खेड़ी थाना सिंगोली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभय कुमार पिता शिवलाल धाकड़ निवासी कदवासा को गंभीर घायल हो गया।
जिन्हें शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली लाया गया जहां पर मौजूद डॉ ईतेश व्यास ने विशाल धाकड़ और सांवरा धाकड़ को मृत घोषित किया और गंभीर रूप से घायल अभय कुमार धाकड़ को अन्यत्र रेफर किया।
बता दें कि सांवरा धाकड़ कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र है और कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होकर आज उपरोक्त तीनों छात्रों का अंतिम पेपर था। पेपर देने के बाद तीनों छात्र मोटरसाइकिल से कहीं घूमने गए थे वापिस लौटते समय उक्त हादसा हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE