नीमच। श्रीमद् भागवत कथा व सत्चण्डी महायक्ष व कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का दिव्य आयोजन 25 अप्रैल 2025 से 1 मई 2025 तक नीमच जिले के जीरन तहसील के गांव हमेरिया में महीषासुर मर्दनी मंदिर पर होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए आयोजन समिति हमेरिया, बामनिया, केलूखेडा व काली कोटड़ी एवं समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि जिले सहित आसपास के राज्यों के लिये ये सबसे चमत्कारी मंदिर है यहां जो भी भक्त आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है, ऐसे में भक्तों के लिये गर्व की बात है कि कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
वहीं इस आयोजन को लेकर एक समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष परमानंद अम्बाला बामनिया, उपाध्यक्ष ठा.सा. गोपाल सिंह भंवर सिंह बामनिया, उपाध्यक्ष दशरथ नरसिंहलाल केलूखेड़ा, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मोहनलाल केलूखेड़ा, धनराज मोहनलाल केलूखेड़ा, रामेश्वर मोड़ा बामनिया, सचिव प्रहलाल राधाकिशन बामनिया, भुरसिंह रामसिंह कालीकोटड़ी, प्रहलाद मोहनलाल केलूखेड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
आयोजन अध्यक्ष परमानंद अम्बाला बामनिया ने बताया कि शुक्रवार को माताजी मंदिर परिसर पर आयोजन को लेकर बैठक की गई, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा हुई कि कैसे आयोजन को सफल बनाए। इस पर सभी ने अपनी अपनी राय दी। वहीं कलश यात्रा 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे नाथूलाल जी सीसीआई के कुएं से माताजी मंदिर तक निकाली जाएगी। इस आयोजन में सभी भक्तों को कथा प्रवक्ता मेवाड़ पीठाधीश्वर पूज्य गुरूदेव श्रीश्री 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी के मुखारविंद से ज्ञानामृत पान कराया जायेंगा, वही यज्ञाचार्य के लिये पं. श्री विक्रम शास्त्री केलूखेड़ा वाले भी मौजूद रहेंगे।
ये होंगे आयोजन-
25 अप्रैल 2025 को मंगल कलश यात्रा व हेमाद्री स्नान, प्रायश्चित संकल्प, गणपति पूजन, मण्डप प्रवेश, यज्ञीय कार्यक्रम, 25 अप्रैल से प्रतिदिन पूजन यज्ञ 1 मई तक, 1 मई 2025 को अभिजी मुर्हूत कलश प्रतिष्ठा एंव यज्ञ पूर्णाहुति, कथा विश्राम व महाप्रसादी शाम चार बजे।