BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 1:01 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम ढाबा और किसान का खेत, जब अचानक लगी आग तो मच गई अफरा-तफरी, चार बीघा में खड़ी फसल जलकर हुई राख, नगर परिषद की फाइटर ने पाया काबू, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। समीप स्थित ग्राम ढाबा की कृषक शांतिबाई चंपालाल वीरवाल के खेत में खड़ी लगभग चार बीघा की गेहूं की फसल जलकर भस्म हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद तहसील के पटवारी हल्का ढाबा में पकी हुई गेहूं की खड़ी फसल अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण जलकर भस्म हो गई। सूचना पर सरवानिया महाराज नगर परिषद के फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण जनों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाया जाता इससे पहले ही करीब चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर भस्म हो गई। 
कृषक शिवलाल वीरवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे अचानक आग लगने की खबर मिली जिसके बाद खेत पर जाकर देखा तो सब फसल जल रही थी, सूचना पर फायर फाइटर ने ग्रामीणांे की मदद से आग पर काबू पाया। आगजनी के चलते हजारों रुपए का नुक़सान हो गया है। आगजनी की खबर से कृषक शांतिबाई चंपालाल वीरवाल के खेत पर लोगों की भीड़ लगी गई तथा ग्रामीणजन स्थानीय पानी के टेंकर लेकर खेत पर पहुंचे थे, लेकिन आग के विकराल रूप के कारण आग को बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE