BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 6:54 pm
KHABAR : नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा प्रजापति समाज, जिला कलेक्टर व एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। नाबालिका के साथ हुई दुष्कर्म घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज प्रजापति समाज द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा के नाम तहसील कार्यालय रामपुरा में ज्ञापन देकर मांग की गई की प्रजापति समाज के युवक को दिनांक 19 मार्च के दिन घर से रामपुरा पुलिस द्वारा मधुसूदन पिता लक्ष्मी नारायण प्रजापति को उठाकर ले गए मारपीट की तथा 20 मार्च को उसके ऊपर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध क्रमण 67/25 धारा 62(2) एवं 65(1) 115 (2) तथा 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 5 एवं 6 पास्को एक्ट  गिरफ्तारी की सूचना लिखित में उसकी पत्नी अनीता को दी गई उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बिना किसी प्रमाणिक तथ्य के झूठा अपराध दर्ज कर 20 मार्च को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया तथा निष्पक्ष जांच की बिना ही अपराध दर्ज किया इसके साथ ही मांग की गई की आरोपी बनाए गए मधुसूदन व उक्त बालिका से स्वतंत्र पूछताछ की जाए एवं डीएनए टेस्ट का भी खुलासा किया जाए प्रजापत समाज की पूरी सद्भावना उक्त मासूम बालिका के साथ है और बालिका को न्याय भी मिले यही समाज भी चाहता है और उसके साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो प्रजापति समाज के द्वारा दिए गए ज्ञापन में  बताया की संपूर्ण मामले में न्यायालय कार्य विधि के ज्ञाता कोर्ट के लिपिक विजय परमार जो कि रिश्ते में लड़की के मामा बताते हैं उसके द्वारा मुख्य आरोपियों से भारी लेनदेन कर सीधे-साधे मजदूर मधुसूदन प्रजापति को मनगढ़ंत कहानी बनाकर झूठे आरोप में फंसा दिया और वास्तविक आरोपियों को बचाव कर लिया पुलिस से भी विजय परमार ने ही सांठ गांठ की और लड़की के परिवार वालों को भी धोखा दिया और विजय परमार ने आरोपियों को बचा लिया विजय परमार से भी इस संबंध में पूछताछ करना चाहिए गर्भ भी विजय परमार के द्वारा ही अस्पताल में करवाया गया तथा निवेदन है कि इस पूरी घटना में मुख्य आरोपी का बचाव करने वाले कोर्ट के लिपिक विजय परमार से कड़ी पूछताछ की जाना चाहिए ताकि सत्यता सामने आ सके और निर्दोष मधुसूदन को न्याय मिल सके समाज की यही मांग है कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए और दोनों पक्षों को उचित न्याय मिले और जो वास्तविकता में दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि ऐसी घटना भविष्य में ना हो पाए। ज्ञापन का वाचन समाज के जिला पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रजापत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE