BREAKING NEWS
NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 12:30 pm
KHABAR : इंग्लिश ओलिंपियाड के अंतर्गत वर्ड पावर चैंपियन के रूप में राज्य स्तर के लिए नीमच जिले से कक्षा 2 से 8 में सात छात्रों का चयन हुआ, मड़ावदा का हरिश प्रतिभा बिखेरने पहुंचा राजधानी भोपाल, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। इंग्लिश ओलिंपियाड के अंतर्गत वर्ड पावर चैंपियन के रूप में राज्य स्तर के लिए नीमच जिले से कक्षा 2 से 8 मे सात छात्रों का चयन हुआ। इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय मडावदा जनशिक्षा केंद्र शा.उ.मा.वि. जनकपुर मोरवन से कक्षा सातवीं के लिए हरीश कुमार का चयन हुआ।

छात्र हरिश कुमार शाला में प्रारंभ से ही प्रतिभावान छात्र रहा है। पिता किसान व माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मान समारोह में छात्र हरिश मार्गदर्शिका शिक्षिका सीमा राठौर व उसके पालक के रूप में उनकी माता संगीता देवी आदरणीय जिला शिक्षा केंद्र नीमच से एपीसी अंबिका प्रसाद जोशी  जी के नेतृत्व में भोपाल में सम्मिलित हुए। दिनांक 20 मार्च 2025 को  सभी छात्र-छात्राओं का लिखित व मौखिक परीक्षा ली गई फाइनल राउंड के लिए. वर्ड पावर चौंपियन लाइव का वर्ल्ड टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा के उपरांत शिक्षकों का भी टेस्ट लिया गया टेस्ट के दौरान लिखित व मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षा सभी शिक्षकों की ली गई। सभी छात्रों में से टॉप सिक्स छात्रों का चयन किया गया. अगले दिन दिनांक 21 मार्च 2025 को टॉप 6 छात्रों का सुबह 10रू00  भोपाल के डायट प्राचार्य,जिला शिक्षा अधिकारी, राज्य शिक्षा केंद्र के सभी आदरणीय शिक्षक अधिकारी, भोपाल के माननीय मंत्री आदि सभी की उपस्थिति में टॉप 6 बच्चों का लाइव स्क्रीन पर टेस्ट लिया गया जो बहुत ही रोमांचक था । छात्रों की प्रदर्शनी देखने योग्य थी. इसके उपरांत प्रत्येक राज्य से आए हुए सभी शिक्षकों व छात्रों का सम्मान के रूप में छात्रों को टेबल बहुत ही सुंदर बॉक्स वह प्रमाण पत्र दिया गया। आगे छात्रों को  मुंबई के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा सके ।  राज्य शासन द्वारा सभी छात्रों को ट्रेक शुट प्रदान किये गए । 
इस संबंध में मार्गदर्शक शिक्षिका सीमा राठौर ने बताया है कि हम शाला में शासन की प्रत्येक गतिविधि को छात्रों के सर्वोंगीण विकास के ध्येय को लेकर कार्य करते है। शाला स्टाफ पूर्ण मनोयोग से सतत शाला विकास के लिए कार्य करते है । राठौर ने शाला मे शैक्षिक वातावरण के लिए मार्गदर्शन के लिए जनशिक्षक रमेश गोस्वामी कमल राठौर का व सहयोग के लिए शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व ग्राम पंचायत मडावदा के सरपंच लालाराम जी रावत का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE