मनासा। विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने लोकहित में एक राष्ट्र एक चुनाव के परिपेक्ष्य में शिवाजी सभागृह में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। नगर की समाजसेवी संस्थाओं, समाज प्रमुख एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र भटनागर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नगर के समाज व संस्था के प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन एवं पत्रकार साथियों ने एक मत होकर एक देश एक चुनाव के समर्थन में अपना समर्थन पत्र सौंपा। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा, कैलाश पुरोहित, मुकेश डांगी, मदन रावत नगर परिषद अध्यक्षा सीमा अजय तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष सारडा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी मंचासिन रहे।