BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 11:58 am
NEWS : राजस्थान की निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटाखे की आवाज करने वाली 13 मोटर साईकिलों व उनके साईलेंसर को किया जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज करने वाली मोटर साईकिल व उनके मोडिफाइड साईलेंसर को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा बीते दस दिनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगी 13 मोटर साईकिल को जब्त किया है। 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया निम्बाहेड़ा कस्बे में पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी की साइलेंट जोन में बाइक सवार बाइक से पटाखे का शोर निकाल कर परेशान करते हैं। ये लोग रात-दिन इलाके में घूमकर बाइक से शोर करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीमों को नाकाबंदी व गश्त के दौरान इस प्रकार की विशेष बाइक पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर थाने के एएसआई सूरज कुमार, कानि. ज्ञानप्रकाश, शीशपाल व देवेंद्र द्वारा कस्बा निम्बाहेडा मे सजगता से गश्त कर पुलिस द्वारा पिछले 10  दिनों में 13 पटाखा मोटरसाइकिलों को जब्त कर साइलेंसर जब्त किए गए एवं 27 मोटरसाइकिल जिनके आगे पीछे नंबर नहीं लिखे हुए थे, उनको जब्त करके चालान बनाए गए। जिसमें शनिवार की रात्रि को ही 07 मोटर साइकिल जब्त की और उनके साइलेंसरों को जप्त किया जाकर आवश्यक चालान की कार्यवाही की गई। नाबालिक बच्चों के पेरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और रजिस्ट्रेशन रद्द करवाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE