BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 12:15 pm
NEWS : श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के तहत महावीर महिला मंडल ने मनाया योग दिवस, दिखा गजब का उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के तहत श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महावीर महिला मंडल द्वारा योग दिवस मांगलिक धाम में मनाया गया।
महावीर महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता ने बताया कि इस आयोजन में योग ट्रेनर नेशनल अवार्डेड आत्मबोध योग संस्थान से जुड़े आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्टर लवकुश पाराशर, पुलिस विभाग में कार्यरत हंसा सुखवाल, रेवेन्यू इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम सोनी द्वारा योगाभ्यास कराया, साथ ही योग प्रशिक्षक डॉक्टर लव कुश पाराशर ने प्रत्येक योगासन एवं प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ भी बताये। उन्होंने बताया कि योग से शरीर और आत्मा को ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती है जिससे तन एवं मन स्वस्थ रहते हैं।
महासचिव रजनी रांका ने बताया कि योग दिवस में श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जी दोषी, महासचिव सोहनलाल जी पोखरना ,नवीन जी पटवारी राजेंद्र प्रसाद जैन, जैन प्रोफेशनल से डॉक्टर अरविंद जी सांखला ,मनीष जी छाजेड़ , द्वारा डॉक्टर एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
नवयुवक मंडल से एवंत मेहता, दिनेश जी डांगी, अर्पित बोहरा महावीर महिला मंडल परामर्श मंडल से उमा सुराणा, मनोरमा अजमेरा, लक्ष्मी पोखरना, स्नेहा ढीलीवाल, नम्रता गदिया, दिलखुश खेरोदिया उपस्थित थे। शिविर में लगभग 150 से अधिक जैन महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन के संयोजक प्रिया दोशी, मंजू श्रीमाल, अनु सुराणा, शिमला बोलिया, लीला लोढ़ा, अंगूर बाला भड़कतिया, मोनिका भंडारी थे। संचालन सुचिता गदीया ने किया।
श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की अगली कड़ी में 26 मार्च को मांगलिक धाम में महिला सम्मेलन वन मिनट प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, आशु भाषण, एवं जैन हाउजी के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिला मंडल की सभी सदस्यों से भाग लेने के अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE