BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 12:20 pm
NEWS : महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सौभाग्यवती महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना कर व्रत रखा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दशा माता के दिन सुबह से मुहुर्त के अनुसार सर्व समाज की सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा महादेव मंदिर में पीपल के वृक्ष पर दशा माता की स्थापना कर पूजा अर्चना की और दिनभर व्रत का संकल्प लिया।


सौभाग्यवती महिला बिंदु पांडिया ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशा माता व्रत चौत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा किया जाता है, जो अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अनिष्ट ग्रहों की दशा को दूर करने के लिए इसे विधिपूर्वक करती हैं। इस दिन महिलाएं पीपल वृक्ष की पूजा कर कच्चे सूत के धागे में गांठ लगाकर अर्पित करती हैं। इस धागे को विधिपूर्वक पूजने के बाद इसे माला की तरह गले में धारण किया जाता है। व्रत कथा सुनने के बाद ही इसे खोला जाता है और पूरे दिन बिना नमक का भोजन ग्रहण किया जाता है।


दशा माता को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह व्रत ग्रहों की प्रतिकूल दशा को दूर करने और परिवार की उन्नति के लिए किया जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत और पूजन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को एक बार करने के बाद जीवनभर इसे करना चाहिए। इस दिन गले में सूत के धागे की डोरी धारण करने का विशेष महत्व होता है। यह धागा बाधाओं को दूर करने और बिगड़े कार्यों को बनाने में सहायक माना जाता है।


उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह मुहुर्त अनुसार दशा माता की पूजा के लिए सबसे पहले महिलाओं ने प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लिया। मंदिर पहुंची महिलाओं ने सबसे पहले पीपल वृक्ष पर तांबे के कलश में जल भरकर उसमें दूध, शहद और गंगाजल मिलाकर माता जी की स्थापना की। इसके बाद पीपल के पत्ते पर 10 तारों का सूत धागा रख पूजा के लिए तैयार किया। फिर पीपल वृक्ष की तीन परिक्रमा कर सूत का धागा वृक्ष पर लपेटते हुए प्रार्थना की। इसके पश्चात् सभी महिलाओं ने एकसाथ बैठकर दशा माता की दश कथाओं का श्रवण किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाएं की। अंत में पूजा समाप्त कर सूत के धागे को गले में धारण कर अपने व्रत के संकल्प को पूर्ण श्रद्धा के साथ दोहराया।


दशा माता पूजन में प्रिती सुखवाल, रेखा वैष्णव, रेखा सोनी, सोनू वर्मा, पूर्वा मौड़, हितेषी मौड, लक्ष्मी देवी खटीक, मंजू शर्मा, रेणु खटीक, उमा शर्मा, सहित सैकड़ों महिलाओं ने पूजन कर कथा का श्रमण कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE