BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 3:32 pm
KHABAR : आस्था,श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। हमारी भारतीय परंपरा में व्रत उपवास आदि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतीक होते हैं। इसमें महिलाओं की और से अत्यंत ही रमणीय,सरल ह्रदय, प्रगाढ़ आस्था एवं उत्साहित होकर के हर धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अनुपम योगदान रहता है। सोमवार को अंचल में हर परिवार की दशा और दिशा को अनुकूल करने वाली मां दशा माता का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा आस्था और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। महिलाओं ने दशा माता का पूजन किया और परिक्रमा आदि लगाकर  भोग प्रसादी अर्पित की।


सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पूरे अंचल में श्रृंगारित सुहागिन महिलाओं ने थाली में पूजन सामग्री सजा कर तथा पुराना धागा उतारकर नया सूत का धागा धारण किया। दशा माता के नाम का 10 गांठ वाला नया धागा पूजन कर धारण किया, वही दशा माता की कथा के श्रवण के बाद घरों की दीवारों पर मेहंदी एवं कुम कुम के स्वास्तिक चिन्ह एवं हाथों के छापे लगाएं, धूप, दीप, अगरबत्ती और मेहंदी के साथ आरती उतार कर  विशेष पकवान लापसी ,चावल का भोग लगाया। परंपरा अनुसार सनातन धर्म की महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सज धज कर पूजा करने के  लिए माली मौहल्ले में स्थित रामलीला मैदान में पिपल की सुहागिनों ने बड़े ही उत्साह भरे माहौल में विधि विधान से पूजा अर्चना की ,बाद कनिष्ठ उंगली से पीपल के तने से सूखी छाल का टुकड़ा उखाडती है ऐसा करने से घर की दशा अच्छी बनी रहती है घर की दशा को लेकर श्रद्धा रखने वाले कई पुरुषों ने भी पत्नी के साथ दशा माता का व्रत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE