नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा राज्यसभा सांसद रामलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में आज नीमच के कलेक्टर कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्र पुरुष महाराणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामलाल सुमन की अभद्र टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश है। संगठन द्वारा रामलाल सुमन की राज्यसभा से 2 दिन में सदस्यता रद्द करने और माफी मांगने की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई तो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा द्वारा पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।