मनासा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टामोटी के जंगल क्षेत्र के घाट पर सोमवार दोपहर 1.00 बजे करीब आग लगने की सूचना कुकड़ेश्वर नगर परिषद फायर ब्रिगेड की टीम को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग कर्मचारी और नगर परिषद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में फैल रही आग पर समय रहते काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस महीने में करीब 6टी आगजनी की घटना हे जो जंगल क्षेत्र में लगी है।