भगवानपुरा। धुलकोट में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड भगवानपुरा का प्रखंड संयोजक सम्मलेन दरबार धर्मशाला धुलकोट मे सम्पन हुआ। संत श्री भिकला महाराज, मुख्य वक्ता प्रान्त कोषाध्यक्ष गिरिधारीलाल कुमावत, विभाग विद्यार्थी प्रमुख एवं प्रखंड पालक हेमेंद्र कानूनगो, प्रखंड अध्यक्ष रूपेंद्र मंडलोई मंचासीन थे. प्रस्तावना रखते हुए हेमेंद्र कानूनगो ने कहाँ की आज का यह अत्यंत पावन दिन हमें भारत माता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले भारत माता के तीन सपूतो भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की याद दिलाते हैँ ठीक उसी प्रकार विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता भी माँ भारती एवं प्रभु श्रीराम के लिए अपने प्राण आहूत करता रहता हैँ. मुख्य वक्ता प्रान्त कोषाध्यक्ष गिरिधारीलाल कुमावत ने सम्बोधित करते हुए कहाँ की जागृत हिन्दू ही प्रत्येक समस्या का हल हैँ और जागृत हिन्दू समाज का सबसे बड़ा संगठन विश्व हिन्दू परिषद हैँ एवं इसकी युवा इकाई बजरंग दल हैँ जिसका कार्यकर्ता बिना लोभ एवं लालच के माँ भारती एवं हिन्दू समाज की सेवा मे लगा हैँ किन्तु विधर्मियो द्वारा हिन्दू समाज को बाटने, एवं हमारी संस्कृति को समाप्त करने के षड्यंत्र करता रहता हैँ किन्तु हम सब हिन्दू एक हैँ हमारे बिच कोई मतभेद नहीं हैँ. प्रभु श्रीराम भी वनवास मे समस्त वनवासियो के बिच रहे हैं एवं उनको गले लगाया हैँ. यह भेदभाव एवं सामाजिक दूरियां विधर्मियो के षड्यंत्र हैँ. यही लव जिहाद, लेंड जिहाद एवं धर्मान्तरण जैसी गतिविधि चलाते हैँ. भारत की विजयी जुलुस पर हमला करते हैँ. यह कभी इस देश के नहीं हो सकते. बॉलीवुड ने भी हमेशा हिन्दू धर्म का उपहास उड़ाया हैँ. पर अब हिन्दू समाज हर छल का बदला लेगा।
अंत मे 29 मार्च को बजरंग दल शौर्य कुम्भ मे आने हेतु भी सबको प्रोत्साहित किया. संचालन प्रखंड मंत्री लोकेन्द्र राजपूत ने किया जिसमे प्रखण्ड दायित्वान ओम सेन, रामा पाटिल, प्रखण्ड संयोजक सूर्यप्रतापसिंह ठाकुर, अरविंद वासकर ,रोहित गोले, लक्ष्मण राठौर, शिवदास पाटील सहित खंड एवं नगर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।