BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 11:10 am
KHABAR : श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर होगी पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी, अप्रैल माह की इस तारीख को पता चलेगा इस बार कैसा रहेगा मौसम, फसलों के भाव, व्यापार, व्यवसाय और बीमारियों का प्रकोप, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर कमल सरोवर के नाम से विख्यात नगरी जावी के जावी-सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित आस्था, श्रृद्धा एवं विश्वास का अनूठा संगम स्थली, दीन दुखियों का शरण स्थल ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में माँ नवदुर्गा के आराधना पर्व चैत्र नवरात्रि की नवमी को पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी होगी। 
उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति पदाधिकारियों एवं सेवादार समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की नवमी 7 अप्रैल 2025 सोमवार को श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर श्री वीरभद्र स्वरूप नाथों के नाथ अगोरी नाथ और धर्मराज श्री गुर्जरखेड़ा सरकार सहित मन्दिर पर विराजमान सभी देवताओं का पंडित जी द्वारा विधिविधान से पूजन अर्चन होगा। तत्पश्चात हवन, कन्या पूजन, महाआरती होगी। आरती के पश्चात जलकुंभ के समीप पाती विर्सजन एवं छमाही भविष्यवाणी होगी। 
मन्दिर समिति सदस्यों ने बताया कि श्री गुर्जरखेड़ा सरकार द्वारा छमाही भविष्यवाणी में बारिश, आने वाला समय, मौसम, प्राकृतिक आपदाएं, फसलों का उत्पादन, फसलों के भाव, किराना, वस्त्र, खाद्यान्न सहित अन्य व्यापार व्यवसाय से सम्बन्धित भविष्यवाणी की जाती है। अंचल के श्रद्धालु भक्तजन, व्यापारी, किसान सभी समुदाय श्री गुर्जरखेड़ा सरकार की शतप्रतिशत सटीक भविष्यवाणी की प्रतीक्षा करते है। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE