BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 4:18 pm
NEWS : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ ने किया निजी विद्यालयों के जिला स्तरीय शिक्षकों का सम्मान, मयंक गार्डन में संपन्न हुआ समारोह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन चित्तौड़गढ़ के मयंक गार्डन में किया गया। इस समारोह में, जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष कैलाश वैष्णव ने स्वागत उद्बोधन दिया। 
समारोह में, पूर्व जिला उपनिदेशक श्याम सिंह मंडलिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरीश गौड़, शिक्षाविद बसंत कुमार भराड़िया, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, प्राचार्य आशा वर्मा प्राचार्य सुशीला डाड, शिक्षाविद अखिलेश श्रीवास्तव कर्नावटि यूनिवर्सिटी,अहमदाबाद के संचालक सुखेदु दास, स्काउट प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया, शिक्षा विभाग से पारस टेलर, राजेश वर्मा आदि मंचासीन थे। 
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा की गई इस का पहल की सराहना की एवं शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों की सहभागिता के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में भारत बुक एजेंसी, मेहता बुक एजेंसी, महेश गारमेंट, शर्मा बुक डिपो, कृष्णा बुक डिपो का विशेष सहयोग रहा।
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान सम्मेलन में बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई एवं शिक्षकों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्राप्त आवेदनों में से चयनित 200 शिक्षकों एवं 80 विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं परिणाम के आधार पर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। समारोह के दौरान, शिक्षकों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के बारे में बात करते हुए कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान का जिले में ऐसा पहला मौका है जिससे हम सभी गौरवान्वित है। समारोह के अंत में, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के सचिव सुमित भराड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी अतिथियों और शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस समारोह में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष बिलाल हुसैन, कार्यक्रम संयोजक धीरज बिलोची, ख्याली लाल शर्मा, सत्येंद्र सिंह सांचौरा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अखिल मोहम्मद, सह सचिव रोहित नाहर, नफीस मंसूरी ,योगेश कनौजिया, जितेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह शक्तावत, विजय कुमार त्रिपाठी, रतनलाल धाकड़, संजय शर्मा, प्रेमलता तिवाड़ी, डिंपल जाट, शशि कुकरेजा, प्राची श्रीवास्तव, सुषमा जैन, एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य तथा अन्य संचालकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन कमल बिलोची द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE