मनासा। मंगलवार की देर शाम मनासा से अल्हेड के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो बाइक की आमने सामने की भिड़त में 6 लोग घायल हो गए।
अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम मनासा और अल्हेड के बीच दो बाइक की आमने सामने भिड़त हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवाल रातीतलाई के निवासी निर्मल पिता मांगीलाल उम्र 35 वर्ष, निशा पिता मांगीलाल उम्र 15 वर्ष व ललिता पति निर्मल उम्र 32 वर्ष ओर सामने वाली बाइक पर सवाल नरसिंह पिता भवरसिंह निवासी सेजड़िया सरवानिया महाराज घायल हो गए, जिन्हें मनासा 108 एम्बुलेंस द्वारा मौके पर पहुंच सभी घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां सभी का डॉक्टरो द्वारा उपचार किया गया।