नीमच। स्थानीय छोटी मंडी घंटाघर के पास नीमच कैंट की निवासी मरहूम खैराती बक्ष कुरैशी की जोजी (पत्नी) व मोहम्मद उमर, फारुक, हारून, जाहिद, हनीफ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुसैन पहलवान (टीआई), मोहम्मद अली, चांद कुरैशी की माता जी हज्जानी अजीजन बी (दादी) का 104 वर्ष की आयु में मंगलवार की दोपहर में इंतकाल हो गया। मंगलवार को ही निकले उनके जनाजे में जमाते कुरैशी व समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। दिवंगत हजीजन बी सरल स्वभाव की धनी होकर मोहल्ले में काफी मिलनसार, लोकप्रिय व धार्मिक प्रवृत्ति की धनी थी। उनके जनाजे की नमाज तराह बी के बाद नसरुल्लाखा की मस्जिद में अदा की गई। महूरोड स्थित शहरे खमोशा में दफनाया गया। उनके तीजे की फातेहा आज 26 मार्च को सुबह 7 बजे छोटी मंडी मस्जिद में अदा की जाएगी।