BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 10:57 am
KHABAR : वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न, चौपड़ा व पोरवाल ने लिया भाग, संगठन को और गतिशील बनाने के संबंध में किया विचार विमर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कार्यसमिति की 35 वीं दो दिवसीय बैठक गत दिवस अनूपपुर जिले मे संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी व प्रदेश समिति के सदस्य ने भाग लिया। नीमच से संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा व नीमच जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने भी जिले का प्रतिनिधित्व किया।
बैठक से लौटकर आए संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा ने बताया कि प्रथम सत्र मे डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रदेश मे लाखों सदस्य बनाने तथा संगठन को और गतिशील बनाने के संबंध मे विचार विमर्श कर इसमे जुटने का संकल्प लिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने व्यापारी बंधुओ को जीएसटी तथा आयकर के विषय मे विस्तृत जानकारी दी।
नीमच जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संगठन के सूत्रधार उमाशंकर गुप्ता द्वारा जस्टिस पीपी गुप्ता का अभिनंदन किया गया। गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि 50000 हजार से अधिक आजीवन सदस्यों वाली यह प्रदेश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसका संगठन विस्तार प्रदेश की 20000 ग्राम पंचायत तक है तथा 428 तहसीलों में कार्यकारिणी कार्यरत है। उक्त जानकारी नीमच जिला मीडिया प्रभारी विवेक खण्डेलवाल ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE