भौरासा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह व उमंग के वातावरण में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सामूहिक गणगौर पूजन 16 दिन तक ईश्वर गोरा शंकर पार्वती का पूजन किया जा रहा है व खुशहाली एव अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई इस अवसर पर माहेश्वरी धर्मशाला से एक विशाल चल समारोह आज मंगलवार को ढोल के साथ गणगौर का बाना निकाला गया जो माहेश्वरी धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जिसमें माहेश्वरी समाज की महिलाएं गणगौर के गीत गाते हुए बाना निकला गया बाना बड़े हनुमान चौक से होते हुए चौधरी मोहल्ला, श्री राम गली से होते हुए वापस माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचा बाने का जगह,जगह,स्वागत हूआ जो बजाज साहब, इनानी,सारडा,झवर साहब,मुंदडा के यहा पर स्वागत हूआ वही पर प्रसादी वितरण की गई इस अवसर पर समस्त माहेश्वर समाज की महिलाए सामिल थी।