BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 11:09 am
KHABAR : गढ़खंखाई माता मंदिर तक निकलेगी चुनरी यात्रा, रतलाम से 40 किमी पैदल हाथों में चुनरी थाम चलेंगे भक्त, तैयारियां तेज, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गढ़खंखाई माता मंदिर तक 4 अप्रैल को 111 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकलेगी। रतलाम से 40 किमी दूर स्थित राजापुरा स्थित गढ़खंखाई माता मंदिर पर हाथों चुनरी पकड़ कर श्रद्धालु पैदल चलेंगे।


चुनरी यात्रा 4 अप्रैल की शाम 6.30 बजे महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर से महाआरती कर प्रारंभ होगी। यात्रा पद्मावती माता मंदिर पैलेस रोड से डालुमोदी बाजार, माणक चौक चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड शिवगढ़ होते हुए पैदल जाकर गढ़खंखाई माता की मूर्ति को चढ़ाकर हिंदू राष्ट्र की कामना के साथ चुनरी चढ़ाई जाएगी। यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।


स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी की अध्यक्षता एवं महर्षि संजय शिव शंकर दवे की उपस्थिति में आयोजन समिति की बैठक रखी गई। बैठक में समिति के जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, नरेंद्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, सारिका दीक्षित, हेमा निरंजन, काजल टांक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


यह रहेगा खास
चुनरी यात्रा में सदस्य पीले कुर्ते में एवं मातृभक्ति लाल चुनरी की साड़ी पहन शामिल होगी। यात्रा में आगे भगवा ध्वज लेकर घुड़सवार के साथ ढोल, नगाड़े, बैंड समेत उज्जैन से बुलाई गई विशेष रूप से साउंड सिस्टम वाली गाड़ी, उसके पीछे भगवा ध्वज, चुनरी हाथों में थाम श्रद्धालु चलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE