BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 6:07 pm
KHABAR : नीमच में फाग महोत्सव और गणगौर की धूम, महिला मंडलों ने किया आयोजन, सुमधुर भजनों की धुनों पर जमकर थिरकी, गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में फाग महोत्सव और गणगौर की धूम है। महिला मंडलों द्वारा जगह-जगह फाग उत्सव मनाया जा रहा है। फाग महोत्सव की तरह ही अब फाग इवेंट का आयोजन शहर में प्रथम बार देखने को मिला। शहर में माखन मिश्री ग्रुप की महिलाओं द्वारा आज फाग इवेंट  आयोजित किया गया। फाग इवेंट में राधे कृष्ण के मधुर भजनों और गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में करीब 150 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। फाग इवेंट में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, पुष्प वर्षा की। काले ने कर दियो लाल, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, आज बिरज में होली रे रसिया, तेरी मेरी कुट्टी है जाएगी, मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे आदि मधुर भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। राधा कृष्ण द्वारा ब्रज होली खेली गई। राधे कृष्ण धुन पर पूरा प्रोग्राम आयोजित हुआ। प्रोग्राम में महिलाएं फगुनिया वेशभूषा में शामिल हुई। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं, राधा कृष्ण पर प्रश्न उत्तर और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ राधा कृष्ण के वेशभूषा में महिलाओं का जोरदार प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम का महिलाओं ने उत्साह और आस्था के साथ जमकर आनंद उठाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE