चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद रीजन व प्रांत की वर्ष 2025-26 के दायित्वधारियों के मनोनयन की नेशनल कमेटी द्वारा घोषणा की गई। इसके तहत क्षैत्रिय संयोजक पर्यावरण पद के लिए चितौड़गढ़ शाखा के संरक्षक कमल जैन को बनाया गया। जैन पूर्व में राजस्थान दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष व दो बार महासचिव रह चुके हैं। वर्तमान में क्षेत्रीय सचिव सेवा के रूप में कार्य कर रहे थे। राजस्थान दक्षिण प्रांत वित्त सचिव निम्बाहेड़ा शाखा के एस एन चेचाणी को बनाया गया है। शाखा सचिव नरेंद्र कुमार जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी नये दायित्व धारियों को क्षैत्रिय व प्रांतिय कार्यक्रम में शपथ दिलवाई जाएगी। परिषद शाखा अध्यक्ष नवीन वर्डिया एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश नुवाल नव निर्वाचित सचिव राजेश खण्डेलवाल,नव निर्वाचित वित्त सचिव बृजेश मोदानी, प्रांतिय वित्त सचिव बाल कृष्ण धुत एवं पूर्व अध्यक्षों आई एम सेठिया,ऋषभ सुराणा, अब्दुल जब्बार, दिनेश काबरा, देवेन्द्र सिंह शेखावत,कमल जैन, कैलाश न्याती, अनिल ईनाणी , अतुल शिशोदिया,बाल कृष्ण धुत ने केन्द्रीय नेतृत्व का चितौड़गढ़ जिले से दो जनों को रीजनल व प्रांतिय टीम के मुख्य पदों पर मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया गया है।