BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 11:43 am
NEWS : वंडर सीमेंट द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविरों का समापन, पांच हजार से अधिक नेत्र रोगियों को मिला लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रति वर्ष की श्रृंखला में वंडर सीमेंट निंबाहेड़ा  के नींव इनिशिएटिव के अन्तर्गत ष्दृष्टि जागरूकता एवं नेत्र चिकित्सा लाभष् के प्रकल्प को मूर्तरूप देते हुवे महावीर इंटरनेशनल हेल्थकेयर चौरिटेबल ट्रस्ट  के माध्यम से  आयोजित 20 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल समापन हो गया। इन शिविर में  5000 से अधिक लोगों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया । 
शिविरो की समाप्ति के बाद ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने सीमेंट प्लांट के यूनिट हेड  नितिन जैन को  ष्प्रोजेक्ट क्रियान्वयन रिपोर्ट प्रस्तुत की।
शिविरो का आयोजन 10 जनवरी 25 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 25  तक किया गया, जिसमें विशेषज्ञ नेत्र डॉक्टरों की टीम ने सीमेंट प्लांट में आने वाले सभी ड्राइवरों, कॉलोनी स्थित परिवारजन ,पाटनी विद्यालय के विद्यार्थियों, प्लांट  एवं माइंस एरिया के समीप समस्त 12 गांवों के निवासियों एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों की नेत्र जांच की और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त उपचार प्रदान किया। इस वर्ष लीक से हटकर बजाय पंचायत मुख्यालय के प्रत्येक छोटे गांव में शिविर लगाए गए।दवाइयां एवं पास की नजर के 1000 से अधिक   चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए। मरीजों में 102 रोगियो को मोतियाबिंद की  सर्जरी के लिए चयनित किया गया जिनमें कई रोगियो के  महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछड़ी में निःशुल्क ऑपरेशन किए गए।
इस अवसर पर  वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा कि , ष्हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। इस शिविर के माध्यम से कई मरीजों को समय पर इलाज मिल पाया, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार संभव होगा।
महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के चेयरमैन ने वीर अभय संजेती ने भी  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  वंडर सीमेंट की नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के गंभीर प्रयासों की प्रशंसा की  एवं संस्था की सीएसआर विभाग के प्रभारी हेमेंद्र झाला एवं टीम को  सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
स्थानीय निवासियों और मरीजों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस सफल आयोजन के लिए वंडर सीमेंट और महावीर इंटरनेशनल ने  मेडिकल टीम, शिविर प्रकल्प से जुड़े संस्था के प्रतिनिधियों , स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE