BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 12:11 pm
KHABAR : आवरी माता जी के विशाल मेले में चोर, उचक्कों पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की रहेगी विशेष नजर, मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव से लगा ग्राम माता का खेड़ा की पावन धरा पर स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक आंगन में हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला समिति के तत्वावधान में आगामी दिवस 30 मार्च 2025 से लगने वाला नौ दिवसीय विशाल मेला हर बार से इस बार भी लगेगा।।मेले में  रात्रि को  रंग मंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में सांस्कृतिक,भजन संध्या,कवि सम्मेलन आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

जिला पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार जीरन थाना प्रभारी बीएल भाभर के मार्गदर्शन पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी सिंघावत के सानिध्य में आवरी माता जी मन्दिर पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विशाल मेले को लेकर बुधवार को रात्रि में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। 
बैठक के दौरान थाना प्रभारी बीएल भाभर प्रभारी ने मेला परिसर में वाहन पार्किंग, पेयजलापूर्ति, मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए मां जगदंबा के दर्शन हेतु सुविधा और वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया। वाहन पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही और मेला समिति की क्या व्यवस्था है किस तरह रहेगी जायजा लिया तो समिति को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए। 
थाना प्रभारी ने समिति के एवं वालेंटियरों के लिए पहचान पत्र (चिन्ह) एवं विसिल (सिटी), गणवेश के लिए कहा। कहा है कि इस बार मेले में विशेष कर शराबी, शरारती तत्वों, मनचलों, जेबकतरों पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी ने किसी भी प्रकार कि हरकत करी तो हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। अब सुखले घास फूस से भरे ओवरलोड वाहनों को जब्त किया जाएगा और उन पर मुकदमा कायम किया जाएगा। कहा है कि  मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा संबंधी व्यवस्था भी होनी चाहिए, तथा मंच पर आयोजित कार्यक्रम कोई अश्लील नृत्य एवं गीत गरिमामय पूर्ण होने चाहिए मेले में बेहतर व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, लेडिज पुलिस,चौकिदार और सुरक्षा समिति के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। 
मेला समिति की बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी आरके सिंघावत, हेड कांस्टेबल अमित कुमार भावसार, आरक्षक श्याम व्यास, आरक्षक विनोद बोराना, आरक्षक रवि पाटीदार, पटवारी दीपक बसेर,मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, नरेश पाटीदार सचिव, राजेश जैन,भगत मांगरिया, विश्वास शर्मा, अशोक झातरिया, नागेश्वर जावरिया, मन्नालाल माली, पुजारी कारुलाल रावत, पुजारी गोपाल रावत, दीपक जावरिया,मांगीलाल रावत,बिजली विभाग से  लाइनमैन,अंतिम गेहलोत, महेश चौरड़िया, कारुलाल परमार, विशेष रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE