नीमच। पाक माह रमजान में आने वाली 27 वीं रात जिसे शबे कद्र के नाम से जानी जाती इस रात में मुस्लिम समाजजन इबादतगाहों में पहुंचकर इबादत करते हैं। वहीं इस दौरान खुशहाली की दुआ मांगेंगे। ऐसे में शबे कद्र की रात को लेकर गुरुवार रात में अठाना दरवाजा स्थित ईदगाह कब्रिस्तान, धनेरिया रोड के समीप नई कब्रिस्तान के प्रमुख मार्गाे पर अँधेरा न रहे इसके लिए वार्ड क्र. 09 के पार्षद प्रतिनीधि जाहिद कुंडलावाला ने बीते दिनों मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगजीवन शर्मा को विद्युत लाइट्स लगाने के लिए लिखित में आवेदन देकर अवगत कराया गया था। जिस पर ईदगाह कब्रिस्तान व नई कब्रिस्तान के अंदर ओर बाहर मार्ग पर लाईट लगाई गई हैं।
प्रतिनीधि जाहिद कुंडलावाला ने बताया की शबे कद्र को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगजीवन शर्मा को लिखित में आवेदन देकर अवगत कराया गया था कि ईदगाह कब्रिस्तान और नई कब्रिस्तान के अंदर ओर बाहर मार्ग पर लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई की जाए ताकि गुरुवार 27 वीं की रात को यहां पर मुस्लिम समाज के लोग आए तो उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना करना न पड़े इसलिए स्थानीय नगर परिषद के द्वारा ईदगाह परिसर कब्रिस्तान और नई कब्रिस्तान के अंदर और इससे जुड़े जावद मार्ग पर विद्युत लाइट लगाई गई है।