खरगोन। जिले के कसरावद में रमजान के पाक महीने में बच्चे भी रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। 6 से 10 साल के बच्चों ने भूखे रहकर अल्लाह की राह में रोजा रखा है। मुस्लिम इलाकों में रमजान की रौनक देखने को मिल रही है। जहां रमजान के पवित्र महीने में रोजे के साथ इबादत का दौर भी जारी है। इस पाक माह में बच्चे भी रोजे रख इबादत कर रहे हैं। 6 से लेकर 10 साल तक के बच्चों ने भी भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की राह में रोजा रख रहे है। मुस्लिम इलाकों में रमजान की रौनक घर से बाजारों तक में देखी जा रही है। रमजान और ईद की खरीदारी से बाजार भी गुलजार होते नजर आ रहे हैं। कसरावद जामा मस्जिद मोहल्ले के 6 साल के मोहम्मद मुबाशिर अजमेरी ने पहला रोजा रखा साथ में मोहम्मद मुजम्मिल अजमेरी, मोहम्मद अयाज खान, मोहम्मद शान खान, शाहाना खान सहित दर्जनों बच्चें भी रोजा रख रहे है। ये सभी नन्हे रोजेदारों ने भी अल्लाह की राह में अपनी भूख-प्यास मिटा दी और कम उम्र से ही रोजा रखना शुरू कर दिया। आज ये बच्चे अपने घर के बड़ों की तरह इबादत में अपना पूरा वक्त तो बिताते ही हैं, साथ ही स्कूल और अपने दोस्तों में नन्हे रोजेदारों के नाम से भी पहचाने जाने लगे हैं।