मनासा। हर वर्ष तरह इस साल भी मनासा नगर में हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ रंगो का त्योहार रंग तेरस मनाया गया।गुरुवार को दोपहर 2 बजे करीब नगर के रामपुरा नाका स्थिति सोमनाथ महादेव मंदिर से ढोल-ढमाको ओर डीजे के साथ रंगारंग गेर निकाली गई। यह गेर सोमनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर, बद्री विशाल मंदिर चौपड़ गट्टा, अल्हेड़ दरवाजा होते हुए सब्जी मंडी पहुंची।
जहां पर गैर का समापन किया गया। वहीं गैर में शामिल युवा बैंड बाजों की धुन पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए गैर का शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने रंग गुलाल उड़ा कर अभिनंदन किया। गैर के दौरान नगर परिषद की फायर बिग्रेड द्वारा पानी की बौछार की गई युवाओं की टोली पर की गई।रंग गुलाल उड़े, डीज की धुन पर नाचते झूमते सैकड़ो की संख्या में यूवाओ ने पानी की बौछार का आनंद लिया । किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी गैर के साथ तैनात दिखाई दिया। गौरतलब है कि मनासा में खास तौर से रंग तेरस का पर्व पड़े ही उत्साह के साथ नगरवासी मनाते आ रहे हैं।