BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 7:50 pm
KHABAR : नीमच में महेश सत्संग मंडल ने हुडको कॉलोनी स्थित बगीचा नंबर दो में धूमधाम के साथ मनाया गणगौर का पर्व, महिलाओं ने जमकर खेली होली, खूब उड़ा रंग-गुलाल, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महेश सत्संग मंडल द्वारा आज नीमच की हुडको कॉलोनी स्थित बगीचा नंबर दो में गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। चैत्र मास में शहर में गणगौर की धूम है। इस अवसर पर महेश सत्संग मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिलाएं हर्षाेल्लास के साथ शामिल हुई। शामिल हुई। सुनीता परवाल ने बताया कि इस अवसर पर महिलाएं भोलेनाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात सेवरा लेकर हुडको कॉलोनी में झेल निकाली। महिलाओं ने दोहे बोले, गीत गाए और झाले दिए। आयोजन के दौरान गणगौर की प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें कलर्स सजाओ प्रतियोगिता गणगौर सजाओ प्रतियोगिता और अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की गई। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने बताया कि कई सालों से हम गणगौर का उत्सव मनाते आ रहे हैं। उत्सव के दौरान महेश सत्संग मंडल की महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में सज धज कर शामिल हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE