चित्तौड़गढ़। आस्था मित्र मंडल का नवम त्रिदिवसीय श्याम भजनोत्सव का आगाज 22 मई से शुरू हो रहा है। आस्था मित्र मंडल के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि 22 मई को चंदेरिया में पैदल निशान यात्रा जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बाबा श्याम को रथ में बैठाकर श्याम भक्तों द्वारा अपने हाथों से संचालन करते हुए उपनगर चंदेरिया में भ्रमण कराएंगे।
23 मई को श्याम मेहंदी, राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर एवं गरबा रास का आयोजन होगा एवं 24 मई को सर्वाेदय साधना संघ आश्रम परिसर में बाहर से पधारे हुए श्याम भजन प्रवाहकों द्वारा श्याम भजनों से बाबा श्याम को रिझाया जाएगा।