गरोठ। ग्राम पंचायत सुरजना जुना के गांव खाईखेड़ा में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने से करीब 4 बीघे के गेहूं जलकर राख हो गए। यह आग बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लगने की बात सामने आई है। किसानों की मानें तो जो बिजली विभाग वसूली के नाम पर लोगों के घर से मोटरसाइकिल तक उठा ले जाता है आज किसान के गेहूं जलकर राख हो गए तो भी जिम्मेदार चुपी साधे हुए हैं।