BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 3:07 pm
KHABAR : समाज जनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद, पढे़ हबीब राही की खबर 

Share On:-

जावद। मुस्लिम समाज का इबादत एवम त्याग का पर्व रमजान माह विगत 2 मार्च से शुरू हुआ, सभी समाजजनों ने भूखे प्यासे रह कर रमजान माह की इबादत की। बड़ो एवम नौजवानों के साथ बच्चो ने भी रमजान के रोजे रख कर इबादत की। नगर में अलग अलग मस्जिदों में समाजजनों ने रोजा इफ्तार का आयोजन भी किया। मुस्लिम समाज के लिए रमजान माह काफी महत्वपूर्ण होता हैं इसी माह में एक रात ‘शबे कद्र’ आती है जो की बड़ी ही अफजल रात होती हैं। इसी दिन नगर की सभी मस्जिदों को रंगीन लाइटों के साथ सजाया जाता हैं। मस्जिदों में हाफिज व ईमाम नमाज अदा करवा कर दुआ करते हैं।


हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले मस्जिद के इमाम का कमेटी के सदर फिरोज मेवाफरोश, नायब सदर फिरोज रंगरेज एवं सदस्यों ने इस्तकबाल किया, इसी दौरान कमेटी ने मेवाफरोश समाज के सदर शफी मेवाफरोश व हाजी जाफर हुसैन का इस्तकबाल किया। मस्जिद में लाइट डेकोरेशन करने वाले फिरोज रंगरेज, फ्लावर डेकोरेशन करने वाले चिमन रंगरेज, मोअज्जिन राजाबाबू का सदर फिरोज मेवाफरोश के द्वारा इस्तकबाल किया। इसी प्रकार जावद की तमाम मस्जिदों में कमेटी के सदस्यों ने हाफिजो का इस्तकबाल किया गया, सभी मस्जिदो में तबर्रुक (मिठाई) बाटा गया। नगर के सभी मुस्लिम मोहल्लों में सजावट की गई। रजाकर कमेटी एवं ईदगाह कब्रिस्तान देखरेख कमेटी के जिम्मेदारों द्वारा ईदगाह कब्रिस्तान में सजावट की गई। नगर के मुस्लिम मोहल्लों में चाय, नाश्ता, दूध, कोल्ड्रिंग का प्रोग्राम रखा गया। नगर में पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर बनी रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE