मंदसौर। बाइक सवार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अरनिया गुर्जर के तीन नौजवान सांवरिया सेठ दर्शन करने के लिए बाइक से निकले थे। टोल टैक्स से आगे वहीं चौपाटी के आसपास सामने से आ रहे रांग साइड से ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें किशन पिता सोला राठौर उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य साथी संजय पिता मुकेश राठौर उम्र 19 वर्ष रोहित पिता वासुदेव राठौर उम्र 18 वर्ष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो एक ही गांव अरनिया गुर्जर के रहने वाले हैं।