नीमच। खानखेड़ी गांव की सहज सरल एवं धार्मिक प्रवृत्ति की मांगी बाई नागदा का निधन कल अहमदाबाद के अस्पताल में 75वर्ष हुआ जिससे खानखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्र शोक की लहर छा गई थी। पिछले दिनों ही मांगी बाई के सिर का ऑपरेशन हुआ था तथा ऑपरेशन के सफल होने के बाद अचानक दो दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई तथा कल उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। मांगी बाई नागदा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। प्रतिष्ठित पुरोहित परिवार कि आप पुत्रवधू थे आज उनकी अंतिम यात्रा उनके गृह ग्राम खानखेड़ी से निकली तथा मुक्ति मोक्ष धाम पर हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मुक्ति मोक्ष धाम पर मेनारिया समाज के मध्य प्रदेश जोन के मंत्री डबर लाल नागदा सहित कई मुक्ति मोक्ष धाम पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।