कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा का इस वर्ष कक्षा 5 वीं 8 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 5 वीं में बहिन दर्पण धाकड़ पिता वीरेंद्र धाकड़ ने कक्षा 5 में 92 .75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और बहन ने नवोदय में जिले की रेंक में 5 स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 वीं में बहिन हार्दिका मेहता पिता गौतम मेहता ने 91. 5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया भैया बहनों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार के आचार्य दीदी एवं प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत समिति के मोतीलाल धाकड़ दिलीप भंडारी शंकरलाल व्यास मनोज भंडारी सूरजमल धाकड़ आदि ने बधाई देते हुए भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।