चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्था व युवा मंडल द्वारा रंगतेरस पर समाज द्वारा होली मिलन का आयोजन कर फागोत्सव मनाया।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि गुरूवार को रंगेतरस पर स्थानीय ऋतुराज वाटिका में फागोत्सव मनाया गया, जिसमें लालजी महाराज ठाकुर जी की स्थापना की गई। आरती व गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। ठाकुर जी के सम्मुख एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली गई। इस दौरान बच्चे, महिला, पुरुषों ने चेयर रेस, बेलून की प्रतियोगिता सहित भजन कीर्तन का आनन्द उठाया। मध्यप्रदेश से समाज के भामाशाह अशोक कुमार बागड़ी नीमच, महेश कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार का संस्था अध्यक्ष गोपाल, महामंत्री मदन राशमी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, महासचिव दुर्गेश, युवा संगठन के अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री धीरज चौहान, मीडिया प्रभारी सत्यनारायण, कैलाश, सुरेश, अम्बलाल, विक्की लखारा ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को अध्यक्ष गोपाल लाल द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई और आभार जताया गया।