नीमच। इस वर्ष हमने कक्षा 5 और 8 हेतु गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया उसी का परिणाम रहा की ए प्लस और ए ग्रेड में जिले के अधिकांश विद्यार्थी आए हैं और राज्य स्तर पर भी कक्षा 5 में 38 प्रतिशत ए प्लस और ए मैं आकर जिला राज्य में द्वितीय स्थान पर आया है तथा कक्षा 8 में 41 प्रतिशत विद्यार्थी ए प्लस और ए में आकर राज्य में जिला पांचवे स्थान पर आया है।
जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने बताया कि इस वर्ष अभी तक की वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति रही है। अर्थात न्यूनतम विद्यार्थी कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं यह भी सभी शिक्षकों के संकल्पित प्रयास द्वारा ही हो पाया है। सफलता प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, जन शिक्षकों, बीएसी और बीआरसीसी और डीपीसी सर का बहुत अभिनंदन। नए शैक्षणिक सत्र में हम गुणात्मक और संख्यात्मक दोनों स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।