नीमच। जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि गांव महागढ़ के सिंचाई के प्रयोजन हेतु बड़ी लाइन खेतों में वर्तमान में डाली जा रही है यह एक बहुत बड़ी दूरगामी योजना है, जिससे लंबी अवधि तक किसानों को लाभ मिलने वाला है, किंतु इसमें मेरी आशंका यह है कि डाले जाने वाले लोहे के पाइप जिनमें वेल्डिंग का कार्य हो रहा है। वह जितनी बड़ी योजना है उतना गुणवत्तापूर्ण नहीं है लग रहा है। यह मांग गांव के किसान प्रहलाद चंद्र पुरोहित ने की है।
उन्होंने लोगों से विनम्र अनुरोध किया है कि आप अमूल्य समय निकालकर मौका देखकर प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करें क्योंकि पेयजल वाली पाइप लाइन में बरथून रोड पर लाइन चालू होने से पूर्व ही रोज खुदाई होकर लाइन सुधारी जा रही है। यदि ऐसा पानी लीकेज होने पर इस लाइन में भी होगा तो संबंधित खेत वालों का और आगे फसलों का क्या होगा कल्पना कीजिए अतः इस विषय पर आप लोग ध्यान देंगे तो भविष्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक हो सकता है।