मनासा। सीएम राइज स्कूल मनासा की कक्षा 5वीं (हिन्दी माध्यम) की छात्रा राधिका मालवीय, पिता राजू भोप ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त की है। राधिका ने कुल 400 अंकों में से 322 अंक अर्जित कर 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।
राधिका की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षकगण, ईष्ट-मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। सीएम राइज स्कूल मनासा को राधिका पर गर्व है।