शामगढ़। नगर में दुखद घटना हो गई। रात्रि में सोते समय ग्रहणी महिला को साइलेंट अटैक आ गया। परिजन महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति विकास दुआ उम्र 33 का निधन हो गया। मार्च माह में शामगढ़ तहसील क्षेत्र में हृदयघात से तीसरी जवान मौत का मामला सामने आया। इससे पहले दो अलग अलग ग्राम खाईखेड़ा पर एवं ढ़ाबला गुर्जर में अविवाहित युवाओं की अटैक के चलते मौत हो गई थी। 33 वर्षीय दिवंगत प्रीति विकास दुआ गरोठ वाले नंदलाल दुआ (भूटानी स्टूडियो) की बेटी थी। वह दो जुड़वा 7 वर्षीय बच्चियों की मां थी।