मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर तलाऊ में कक्षा पंचम् का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें बहिन पदमा धनगर पिता प्रकाश धनगर 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विघालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं बहिन काजल पिता प्रकाश ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विघालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विवान पिता पप्पू लाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान प्राप्त किया। बहिन संध्या पिता अनिल ने 74 अंक प्राप्त किया।विघालय के आचार्य परिवार ,संयोजक एवं संयोजक मण्डल के सदस्यो ने बहिनो कि उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी संस्था प्रधान रामेश्वर धनगर ने दी।