चित्तौड़गढ़। महावीर जयंती की तैयारियों को लेकर जैन समाज समिति प्रतापनगर कुम्भानगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में महावीर जयंती पर 10 अप्रेल को विभिन्न आयोजन करने एवं समाज के नवनिर्मित वर्धमान भवन के लोकार्पण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अतुल सिसोदिया ने भवन निर्माण से संबंधित प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान अध्यक्ष बलवंत बाघमार, सचिव नरेन्द्र कुमार पोखरना, कोषाध्यक्ष दिनेश पटवारी, वरिष्ठ श्रावकजन गौतम पोखरना, हस्तीमल चोरड़िया, मनोहर लाल सिसोदिया, मनोहरलाल दक, दिलीप पोखरना, दिलीप नंदावत, रमेश नागौरी, राजेंद्र बाबेल, मनीष मेहता, बालचंद जैन, विजय जैन उपस्थित थे। आभार सचिव नरेन्द्र कुमार पोखरना ने व्यक्त किया।