BREAKING NEWS
NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा.. <<     शाजापुर के हड़लायकलां में जल संरक्षण की आड़.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:26 am
KHABAR : नवरात्रि में अंबामाता मेला, माताजी के दर्शन के साथ श्री मद भागवत कथा का आयोजन, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

दड़ौली। नवरात्रि में अंबामाता मेला ,माताजी के दर्शन के साथ श्री मद भागवत कथा का श्रवण का अवसर अंचल के लोगों के लिए पुण्य कमाने का एक बड़ा अच्छा अवसर है। यह विचार जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण ने मेले का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। श्री चारण ने कहा मेला समिति की मांग पर अंबामाता मेला परिसर में गार्डन विकसित करने के लिए तीन लाख जनपद ओर दो लाख रूपए नरेगा से मिलकर पांच लाख रुपए की घोषणा की।उन्होंने सरपंच प्रवीण नागोरी से सात दिवस में उक्त बगीचे का कार्य शुरू करने की बात की बात कही।सरपंच प्रवीण नागोरी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के सहयोग से  अंबामाता पहुंच मार्ग आज लगभग 15फीट से ज्यादा चौड़ा होकर सरपट मार्ग बन गया है। यहां पर डोम का कार्य भी चल रहा है।मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अब आने जाने के लिए कोई समस्या नहीं होगी।उन्होंने जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण से इस मार्ग को डामरीकरण करवाने की मांग की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली,जनपद सदस्य मांगीलाल भील, जनकपुर सरपंच किशोर पाटीदार,कुंडला सरपंच उगम सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा भी मौजूद रहे।इसके पूर्व अंबामाता मेला समिति की ओर से प्रस्तावित शोभा यात्रा ग्राम रूपाहेली से बड़े ही उत्साह के साथ निकली।इस यात्रा में भागवत पोथी प्रभुलाल रैगर रूपाहेली, ध्वज दंड यात्रा विशाल मोहन लाल खाटकीय, तांब्र कलश सुनीता कुंवर गणपतसिंह राजपूत, तुलसा जी राधाबाई अंबालाल रैगर द्वारा सर्वाधिक बोली लगाकर लाभ लिया गया।इसके पश्चात लगभग दो घंटे ग्राम रूपाहेली की गलियों में घूमकर शोभायात्रा अंबामाता मंदिर परिसर पहुंची।जहां पर  घट स्थापना कर  अंबामाता जी आरती की गई।इस दौरान अंबामाता मेला समिति ओर अंबामाता मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया।मेले में आज श्री मद भागवत जी का वाचन आदित्यकृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।बच्चो ओर महिलाओं में मेले को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया। डीकेन पुलिस     पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE