मनासा। आज गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव महर्षि गौतम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया इस जन्मोत्सव का शुभारम्भ आज समाजजनो ने ब्राह्मणो की धर्मशाला मै अपने आराध्य देव महर्षि गौतम की पूजा आरती कर बैंड बाजो के साथ चल समारोह निकाला गया इस चल समारोह मै कतार बद्ध होकर महिला पुरुष ओर बच्चे सम्मिलित हुए ओर महर्षि गौतम के जयकारों के साथ ये चल समारोह गाँधी चौक होते हुए सोमनाथ महादेव मंदिर पंहुचा जहाँ चल समारोह का स्वागत कर महर्षि गौतम की पूजा अर्चना की गई फिर वहा से ये चल समारोह भ्रमण करते हुए ब्राह्मणो की धर्मशाला पंहुचा जँहा पर 75 वर्ष से अधिक उम्र के समाज जनो का अभिनन्दन किया गया ओर प्रतिभावान छात्र छात्राओं क़ो समाज की ओर से पुरुष्कार प्रदान किया गया इस कार्यक्रम मै बड़ी संख्या मै महिला पुरुष ओर बच्चे सम्मिलित हुए.ओर कार्यक्रम के अंत मै सभी समाज जनो ने सामूहिक गोट (भोजन ) के आयोजन का आनद लिया।